फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preparation to welcome Raghunandan from house to house

Amethi News: रघुनंदन के स्वागत को घर-घर स्वागत की तैयारी

Mon, 22 Jan 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Preparation to welcome Raghunandan from house to house
मंदिर में फूलों से रंगोली बनातीं महिलाएं
अमेठी सिटी। मेरे राम अवध आए, जन-जन को बधाई है। मन आंगन में बैठे, सीता रघुराई है.. डॉ. अर्चना ओजस्वी का यह गीत रविवार को हर किसी की जुबां पर हैं। सोमवार को अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर कोई उत्सुक है। हर कोई तैयारी में जुटा है। कोई घर को सजा रहा है तो कोई रंगोली बना रहा है। कोई मंदिरों पर पूजन अर्चन कर रहा है तो कोई राम चरित मानस का पाठ कर रहा है। जिले के तीन लाख घरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाने की तैयारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने की है। संघ के सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने बताया कि करीब तीन लाख घरों में रह रहे 15 लाख लोगों को स्वयं सेवकों ने अक्षत का वितरण किया है। इन घरों पर भगवाध्वज लगाया जा रहा है। सोमवार को सभी घरों पर दीये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 40 मंदिरों पर प्रशासन की टीम राम चरित मानस व अन्य धार्मिक कार्यक्रम करा रही है। यहां पर एलईडी के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही जिले के 11 मंदिरों पर सामूहिक तौर पर दो लाख 51 हजार दीपदान किया जाना है। कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


मंदिर में सजाई रंगोली
गौरीगंज के कटरा लालगंज स्थित शिव मंदिर में रविवार को उत्सव का माहौल दिखा। यहां पर भजन कीर्तन के बीच डॉ. अर्चना शुक्ल ओजस्वी के नेतृत्व में अलका, साधना, रूबी, गुड़िया, श्रद्धा, रेखा, बेटू, शगुन, आयुषी, नैना, सार्थक, आरोन, दादी ने रंगोली सजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी में डॉ. फूलकली की अगुवाई में मंदिर में रंगाेली सजाई गई। गौरीगंज के हनुमान मंदिर पर मनीषी बालिका इंका की प्रधानाचार्य अर्चना कृष्ण पांडेय के नेतृत्व में सिया, शाक्षी ,शिवानी वैशाली, सुहानी, शशी, आकृति, पिंकी, रिया ने मंदिर पर रंगोली सजाई।


फूलों से सजा कालिकन धाम और हनुमानगढ़ी धाम
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अमेठी स्थित हनुमानगढ़ी धाम को गेंदे के फूलों एवं अशोक की पत्तियों और लाइटिंग से सुसज्जित किया गया है।
कालिकन धाम को फूलों, भगवा रंग गुब्बारे एवं लाइटिंग से सुसज्जित किया गया है। वहीं अन्य मंदिरों को भी सजाया गया है। साथ ही अमेठी तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य सरकारी भवनों को सजाया गया है।



शोभा यात्रा के साथ भंडारे का होगा आयोजन

- सोमवार को गौरीगंज मुख्यालय पर दीपक सिंह पचेहरी की अगुवाई में हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। अमेठी शहर स्थित हनुमानगढ़ी धाम परिसर से राम दरबार के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं,धार्मिक स्थलों के अलावा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शोभा यात्रा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed