{"_id":"6511d4880657d44d9a0bc5a4","slug":"pregnant-women-are-not-getting-food-in-chc-sangrampur-amethi-news-c-96-1-ame1002-5835-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएचसी संग्रामपुर में नहीं मिल रहा प्रसूताओं को भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएचसी संग्रामपुर में नहीं मिल रहा प्रसूताओं को भोजन
Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। सीएचसी संग्रामपुर में प्रसूताओं को भोजन नहीं मिल पा रहा है। दरअसल, ठेकेदार का अनुबंध समाप्त होने के कारण यह समस्या आई है। इसको लेकर अधिकारियों को जानकारी भेजी गई है।
प्रसव के दौरान अस्पताल में भर्ती होने पर मिलने वाला नाश्ता व भोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जाता है। लेकिन, सीएचसी में प्रसूताओं को यह लाभ नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं तीमारदारों की सुविधा के लिए अब तक परिसर में प्रेरणा कैंटीन भी नहीं खोली गई है। ऐसे में जहां प्रसूता व तीमारदारों को परेशानी हो रही है, वहीं जिम्मेदार भोजन उपलब्ध कराने के ठेकेदार का अनुबंध समाप्त होने के बात कहते हुए अफसरों को सूचित करने का हवाला दे रहे हैं।
अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को अगस्त महीने से भोजन नहीं मिल रहा है। संबंधित ठेकेदार का कांट्रेक्ट समाप्त हो गया है। प्रसूता को भोजन नहीं मिल पा रहा है। बताया कि मामले से सीएमओ को अवगत करा दिया है। जल्द ही ठेकेदार का चयन कर प्रसूता को भोजन व नाश्ता नियमानुसार उपलब्ध कराया जाएगा।