Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pregnant woman beaten and thrown out of the house for not getting a car in dowry

Amethi News: दहेज में कार न मिलने पर गर्भवती को पीटकर घर से निकाला

Sun, 22 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman beaten and thrown out of the house for not getting a car in dowry
अमेठी सिटी। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर गर्भवती महिला को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। मायके में प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई, फिर भी ससुराल पक्ष ने कोई सुध नहीं ली। महिला ने पति और परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



पूरे इच्छाराम मजरे अफोईया निवासी सीमा की शादी गौरीपुर के बेलौरन का पुरवा मजरे आनापुर निवासी धीरेंद्र कुमार मिश्रा से 2015 में हुई थी। विवाह में पिता ने दो लाख रुपये, सोने की चेन, अंगूठी व घरेलू सामान दिया था। सीमा के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करता रहा। 2022 में पुत्री का जन्म हुआ जो तीन दिन बाद चल बसी। सीमा ने बताया कि 27 फरवरी 2024 को उसे मारपीट कर गर्भावस्था की हालत में घर से निकाल दिया गया। मायके में रहकर उसने बेटे को जन्म दिया जो जीवित नहीं रह सका।
विज्ञापन




बीती 10 अप्रैल को वह परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो वहां फिर मारपीट की गई। महिला थाने में दी तहरीर के अनुसार पति धीरेंद्र, ससुर भारत कुमार, सास देवमती, देवर अंकित, ननद पिंकी, ममता व पिंकी के पति अंकुर तिवारी ने मारपीट कर धमकी दी। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed