फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pre-board experimental examination will be held in colleges from today

Amethi News: आज से कॉलेजों में होगी प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा

Fri, 05 Jan 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pre-board experimental examination will be held in colleges from today
अमेठी सिटी। बोर्ड परीक्षा का भय परीक्षार्थियों के मन से समाप्त करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग प्री बोर्ड परीक्षा करा रहा है। प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 5 जनवरी से शुरू हो रही हैं। जबकि 13 जनवरी से प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा होगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के पहले परीक्षार्थियों की तैयारियों का मूल्यांकन कर उनके मन से परीक्षा का भय समाप्त करने के लिए कॉलेज स्तर पर प्री-बोर्ड परीक्षा होगी। शुक्रवार से प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होकर 12 जनवरी तक चलेगी। कॉलेज में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान के साथ गृहविज्ञान व भूगोल विषय में पंजीकृत बच्चे लैब में प्रयोगात्मक कर लिखित व मौखिक परीक्षा से गुजरेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में स्कूल के ही शिक्षक की ड्यूटी होने से उन्हें तनाव रहित माहौल में अपने तैयारियों को आकलन कर उसमें सुधार का मौका मिलेगा। 13 जनवरी से प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद 25 जनवरी तक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन कर कराई जाएगी तैयारियां
सचिव की ओर से जारी कार्यक्रम सभी कॉलेज प्रधानाचार्यों को भेजा गया है। सभी को नियमानुसार प्री-बोर्ड परीक्षा कराने के साथ मूल्यांकन करते हुए विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड के प्रदेश की मेरिट में अमेठी के विद्यार्थियों का नाम शामिल रहे, इस कोशिश को अमली जामा पहनाने की तैयारी चल रही है। सचिव की ओर से जारी निर्देशों को पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा।

- रीता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed