{"_id":"60086e1f8ebc3e340557c8cb","slug":"prakash-parv-of-guru-govind-singh-celebrated-amethi-news-lko5608843195","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा पूर्वक मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा पूर्वक मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व
विज्ञापन
अमेठी/मुसाफिरखाना। खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बुधवार को जिले में विविध आयोजन हुए। इस दौरान जहां लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश के समक्ष माथा टेका। वहीं आयोजित लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया।
अमेठी के चाणक्यपुरी में पंजाब के मोगा से आए बाबा मनोहर सिंह की अगुवाई में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। बताया कि खालसा पंथ में लंगर का विशेष महत्व है। इस मौके पर आयोजन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हरबंश सिंह समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, मुसाफिरखाना स्थित साहिब गुरुद्वारा में सिखों के दसवें गुरु का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।
गुरुद्वारे में सुबह से पहुंचीं श्रद्धालुओं की भीड़ ने माथा टेक कर एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस मौके पर शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के संयोजक एवं सिख मिशनरी के सर्किल इंचार्ज सरदार सिमरनजीत सिंह ने प्रकाश पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर लंगर में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।