फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pradhan's son attacked, condition critical

Amethi News: प्रधान के बेटे पर हमला, हालत गंभीर

Sun, 08 Oct 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son attacked, condition critical
बाजारशुकुल (अमेठी)। ग्राम प्रधान के बेटे पर शनिवार की दोपहर ब्लॉक गेट पर कार सवार बदमाशों ने पाइप व लाठी डंडे से हमला बोल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाजार शुकुल के इक्कताजपुर ग्राम प्रधान कलावती के पुत्र व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजीत यादव शनिवार की दोपहर बाइक से दोपहर में किसी काम से ब्लॉक आए थे। बाहर निकलते समय ब्लॉक के गेट पर पहले से घात लगाए बैठे कार सवार हमलावरों ने पाइप व लात घूंसों से उन पर हमला बोल दिया। इसके बाद सफारी कार से फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल प्रधान पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज चल रहा है। एसओ अवनीश चौहान ने बताया कि सुरजीत के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी के बाद मां हैं ग्राम प्रधान
इक्काताजपुर गांव निवासी सुरजीय यादव ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी। भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच के बाद प्रशासन ने पत्नी को प्रधान पद से बर्खास्त कर दिया था। उपचुनाव में मां कलावती मैदान में उतरी। कलावती ने जीत दर्ज की। शुक्रवार को कलावती को प्रधान का प्रमाण पत्र भी मिला। प्रमाण पत्र मिलने के बाद गांव में विकास कार्य को गति मिलती कि शनिवार को सुरजीत पर हमला हो गया।


भ्रष्टाचार की शिकायत कर चुके हैं सुरजीत
इक्कताजपुर गांव के रहने वाले सुरजीत यादव की पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत हुई। पत्नी के खिलाफ शिकायत होने पर सुरजीत ने अलग-अलग ब्लॉक के 148 ग्राम प्रधानों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की। 138 ग्राम प्रधानों से रिकवरी की पंचायतीराज विभाग तैयारी कर रहा है।

उप चुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधान कलावती के पुत्र सुरजीत यादव पर हमले की घटना की विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। व्यापारी, समाजसेवी संगठनों एवं किसान संगठनों सहित क्षेत्रीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed