{"_id":"5fe4d15e8ebc3e3d594c3dd6","slug":"pradhan-tenaur-will-be-end-today-amethi-news-lko5565982180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधी रात से प्रभावहीन हो जाएंगे 682 ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आधी रात से प्रभावहीन हो जाएंगे 682 ग्राम प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल शुक्रवार यानी 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार रात 12 बजे जिले की सभी 682 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का डोंगल डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा। शनिवार से कोई भी प्रधान किसी भी खाते से राशि का आहरण नहीं कर सकेगा।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने को लेकर निदेशक पंचायतीराज किंजल सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। पत्र में कहा है कि 25 दिसंबर की रात 12 बजे सभी प्रधानों को जारी डोंगल डिस्कनेक्ट कर दिया जाए। ग्राम पंचायतों की डीएससी का कैंसिलेशन पीएफएमएस प्रणाली से स्वीकृत होने के बाद शासन द्वारा नामित चेकर की डीएससी ई-ग्राम स्वरोजगार पर रजिस्टर्ड कराने को कहा है। निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीएम ने डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को आदेश का पालन कराए जाने की जिम्मेदारी दी है।
कहा है यदि 25 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद किसी भी प्रधान द्वारा कोई एफटीओ स्वीकृत किया जाता है तो संबंधित पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत तथा डीपीआरओ व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। डीएम का आदेश मिलने के बाद डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को इसकी जिम्मेदारी दी है। कहा है कि शुक्रवार की रात 12 बजे सभी प्रधानों की डीएससी अनरजिस्टर्ड कर दी जाए। डीपीआरओ ने इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
डीपीएम बनाए गए नोडल अफसर
डीपीआरओ ने बताया कि इसके लिए डीपीएम सूरज प्रताप सिंह को नोडल अफसर बनाया गया है। सभी एडीओ पंचायत को प्रधानों का डोंगल अनरजिस्टर्ड होने का प्रमाण पत्र शनिवार सुबह दस बजे नोडल अफसर को मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासक नियुक्त करने पर संशय बरकरार
डीपीआरओ ने कहा कि पंचायतों का कामकाज करने के लिए प्रशासक की नियुक्ति करने पर अभी शासन से कोई निर्देश नहीं मिला है। शासनादेश मिलते ही ग्राम पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति कर दी जाएगी।