फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pradhan declared victorious again by one vote

Amethi News: एक मत से दोबारा विजयी घोषित हुए प्रधान

Wed, 09 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pradhan declared victorious again by one vote
तिलोई (अमेठी)। सिंहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में की गई धांधली को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में पुनर्मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू हुई। जिसमें वर्तमान प्रधान सर्वेश विश्वकर्मा ने एक वोट से जीत दर्जकर बाजी मारी।
विज्ञापन


क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौली में बीते पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए सर्वेश विश्वकर्मा, कामता यादव के साथ ही संतलाल मौर्या प्रत्याशी रहे। जिसमें सात मतों से सर्वेश विश्वकर्मा ने जीत हासिल की थी। प्रधान पद के प्रत्याशी कामता प्रसाद यादव ने मतगणना में धांधली को लेकर एक याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


इस पर उप जिला मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह ने नौ अगस्त को पुनर्मतगणना की तिथि निर्धारित करते हुए तहसीलदार को शांतिपूर्ण तरीके से पुनर्मतगणना और बीडीओ को मत पेटियों को तहसील सभागार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बुधवार सुबह दस बजे से पुनर्मतगणना प्रारंभ हुई। जिसमें वर्तमान ग्राम प्रधान सर्वेश विश्वकर्मा को 549 और कामता यादव को 548 मत प्राप्त हुए। उप जिला मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुनर्मतगणना में वर्तमान प्रधान सर्वेश कुमार ने एक वोट से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed