{"_id":"6a358e38667b8350b30947d7","slug":"power-system-crippled-by-technical-faults-amethi-news-c-96-1-ame1022-168626-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तकनीकी खराबियों से चरमराई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तकनीकी खराबियों से चरमराई बिजली व्यवस्था
Sat, 20 Jun 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को विभिन्न उपकेंद्रों और फीडरों पर आई तकनीकी खराबियों के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं पांच घंटे तो कहीं आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी रही।
गौरीगंज में ट्रांजिट हॉस्टल के सामने एलटी लाइन की केबल टूटने से तहसील फीडर की आपूर्ति करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रही। करपिया, मुसाफिरखाना, शुकुलपुर और मऊ उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जामों उपकेंद्र क्षेत्र में गुरुवार दोपहर से रात तक बिजली बाधित रहने के बाद शुक्रवार सुबह भी उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा। सेमरौता के इन्हौंना फीडर पर भी करीब चार घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
जायस क्षेत्र के देहात, सलोन और तिलोई फीडरों के उपभोक्ता लो-वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे। बिजली की अनियमित आपूर्ति का असर कारोबार, घरेलू कामकाज और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ा।
विज्ञापन
दुर्गापुर रोड के दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि घंटों बिजली न रहने से ऑनलाइन भुगतान और कंप्यूटर आधारित कार्य प्रभावित हुए। व्यापारी आकाश गुप्ता ने कहा कि बार-बार बिजली कटने से ग्राहक वापस लौट जाते हैं। गृहिणी ममता सिंह ने बताया कि पानी भरने और घरेलू कार्यों में दिक्कत हुई। छात्र मनोज यादव ने कहा कि रात में कई घंटे बिजली न रहने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है। फॉल्ट आने पर मरम्मत के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।