{"_id":"6a46b7536468e3d7d60c619e","slug":"power-supply-falters-due-to-fault-outages-occur-amethi-news-c-96-1-ame1022-169681-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फाल्ट से लड़खड़ाई बिजली, गुल रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फाल्ट से लड़खड़ाई बिजली, गुल रही आपूर्ति
Fri, 03 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। जिले में 33 केवी और 11 हजार वोल्ट की लाइनों में फाल्ट आने से बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। पीठीपुर, बाजारशुकुल, जामों, मुसाफिरखाना, मऊ, शुकुलपुर, टिकरिया और गौरीगंज ग्रामीण पावर हाउसों से जुड़े क्षेत्रों में चार से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के कामकाज के साथ किसानों की सिंचाई भी प्रभावित रही।
पीठीपुर पावर हाउस की 33 केवी लाइन में सुबह पांच बजे फाल्ट आने से करीब 150 गांवों की बिजली चार घंटे से अधिक समय तक बंद रही। बाजारशुकुल में कठौरा 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बुधवार सुबह 10 से रात आठ बजे तक करीब एक लाख उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली।
जामों के पूरे गुरौली तिवारी गांव में बुधवार शाम से बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक आपूर्ति ठप रही। मुसाफिरखाना पावर हाउस से बुधवार रात 8:13 से 12 बजे तक तथा बृहस्पतिवार सुबह 11:30 से दोपहर 1:17 बजे तक बिजली बाधित रही। मऊ, शुकुलपुर, टिकरिया और गौरीगंज ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई घंटे आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है। फाल्ट दूर करने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति रोकी जाती है।