फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power outage amidst rain leaves 300,000 consumers in distress.

Amethi News: बारिश के बीच बिजली हुई गुल, तीन लाख उपभोक्ता रहे बेहाल

Thu, 27 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Power outage amidst rain leaves 300,000 consumers in distress.
गांधीनगर के पास टूटा मेन लाइन का खंभा।-संवाद
जायस। बारिश के बीच बिजली संकट ने बुधवार को लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जायस उपकेंद्र की आपूर्ति करीब 24 घंटे ठप रहने से तीन लाख से अधिक उपभोक्ता उमस और गर्मी में परेशान रहे। इनवर्टर जवाब दे गए। पानी, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का काम भी ठप रहा।
विज्ञापन


गांधीनगर नहर के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे एचटी लाइन में फॉल्ट आ गया। बारिश के कारण रात में फॉल्ट नहीं खोजा जा सका। बुधवार सुबह भी फॉल्ट तलाशने में दिक्कत आई। दोपहर में फॉल्ट मिलने पर लाइन के तीन खंभे टूटे होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम की टीम ने खंभे बदलकर लाइन की मरम्मत की। बुधवार देर शाम आपूर्ति बहाल हो सकी। सलोन, बेरारा, जल निगम, बहादुरपुर, जायस और तिलोई फीडर प्रभावित रहे। एसडीओ चंदन यादव ने बताया कि तीन खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित
जगदीशपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बुधवार को दिनभर प्रभावित रही। सुबह सात बजे एचटी लाइन में ब्रेकडाउन हुआ। करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई, मगर दोपहर एक बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई। जांच में हाईवे किनारे मंगरौरा के पास अधिक लोड से केबल बॉक्स ब्लास्ट होने की जानकारी मिली। इससे जगदीशपुर, हारीमऊ, वारिसगंज, देवकली और थाना फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 35 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपखंड अभियंता अनमोल सिंह ने बताया कि केबल बॉक्स की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।

--ृृृृृृृृृृृृ-

तेज हवा-बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित
तेज हवा और बारिश से मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक टाउन-एक, टाउन-दो और टाउन-तीन फीडरों की आपूर्ति कई बार बाधित रही। बेनीपुर में केबल पर पेड़ गिरने से टाउन-तीन की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। एसडीओ लालजी ने बताया कि फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।


---
फॉल्ट, ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति प्रभावित
जिले के कई उपकेंद्रों पर मंगलवार रात से बुधवार तक आठ से 10 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। शुकुलपुर में रात आठ से 11:40 बजे, खेरौना और पीठीपुर में रात 8:30 से 12:40 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। भादर और बेनीपुर में सात घंटे से अधिक की कटौती हुई। जगदीशपुर क्षेत्र के इन्हौंना, वारिसगंज, दखिनवारा, शुकुलबाजार, सत्थिन और महोना में आठ घंटे से अधिक कटौती हुई। तिलोई क्षेत्र में भी रात में छह घंटे और दिन में लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग से तीन घंटे से अधिक आपूर्ति प्रभावित रही। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश से कई स्थानों पर लाइन और उपकरणों में फॉल्ट आए थे। मरम्मत के बाद ज्यादातर क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed