फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power cuts leave people sleepless.

Amethi News: बिजली कटौती से लोगों की उड़ी नींद

Sun, 04 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Power cuts leave people sleepless.
पनियार पावर हाउस के सपहा गांव में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आ सकी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रात-दिन मिलाकर पांच से सात घंटे कटौती हो रही है। रात की बिजली कटौती से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। दिन में ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट से बिजली की आवाजाही बनी रहने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर रात में करीब दो घंटे और दिन में अलग-अलग समय पर मिलाकर करीब ढाई घंटे बिजली कटौती हुई। ट्रिपिंग से भी आपूर्ति आती-जाती रही। मुसाफिरखाना में शुक्रवार शाम 6:30 से 7:30 बजे और रात 11 बजे से एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह 7:20 बजे पिंडारा फीडर ब्रेकडाउन होने के बाद दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मऊ और करपिया उपकेंद्र की आपूर्ति शुक्रवार रात नौ से 10 बजे तक बाधित रही। करपिया में पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए शनिवार सुबह 10:20 से शाम चार बजे तक आपूर्ति बंद रही। गौरीगंज के ग्रामीण, बरनाटीकर, कौहार, आईपीडीएस, थौरी, पनियार, जामों और बहोरखा उपकेंद्रों से पांच से सात घंटे कटौती हुई। जगदीशपुर में शुक्रवार शाम 6:32 बजे बंद हुई बिजली रात 8:35 बजे बहाल हुई। रात 10:58 बजे फिर आपूर्ति बंद हुई और एक घंटे बाद बहाल की गई। शनिवार दोपहर तीन बजे तक कई बार बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल, इन्हौंना, वारिशगंज, दखिनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन और महोना उपकेंद्रों की आपूर्ति भी प्रभावित रही। सेमरौता में शुक्रवार दोपहर से रात नौ बजे तक करीब दो घंटे कटौती हुई। रात 10:10 बजे भी आपूर्ति बाधित हुई। शनिवार सुबह पांच से दोपहर 12 बजे के बीच डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। तिलोई, जायस, फुरसतगंज और हतवा उपकेंद्र भी प्रभावित रहे।


शुकुलपुर में शुक्रवार शाम 6:35 से रात 8:45 बजे तक आपूर्ति बंद रही। रात 11 बजे फिर एक घंटे कटौती हुई। शनिवार सुबह 8:40 से 10:40 बजे तक बिजली बंद रही। पीठीपुर, खेरौना, बेनीपुर, अमेठी, पीपरपुर, भेटुआ, एचएएल, बड़गांव और भादर उपकेंद्रों में भी पांच से छह घंटे बिजली प्रभावित रही। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रोस्टिंग के अलावा विभाग की ओर से कटौती नहीं की जा रही है। फॉल्ट की मरम्मत के लिए कुछ देर आपूर्ति बंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed