{"_id":"6a7f68ec2730b012f2062cc3","slug":"power-cuts-amidst-the-humidity-have-made-life-miserable-amethi-news-c-96-1-ame1022-173402-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उमस के बीच बिजली कटौती ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उमस के बीच बिजली कटौती ने किया बेहाल
Sat, 15 Aug 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
तिलोई में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
अमेठी सिटी। इमरजेंसी रोस्टिंग, फीडर ब्रेकडाउन और फॉल्ट के कारण जिले के कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार तक प्रभावित रही। कई स्थानों पर आठ से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। आपूर्ति के दौरान भी ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। उमस भरी गर्मी में कूलर, फ्रिज और सबमर्सिबल मोटर नहीं चल सके। पेयजल आपूर्ति, धान की सिंचाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए।
गौरीगंज, शुकुलपुर, तिलोई, जायस, जामों और अमेठी में अलग-अलग समय पर कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। फुरसतगंज के पांच फीडरों को ओवरलोड के कारण शिफ्टवार चलाया गया। यहां करीब आठ घंटे इमरजेंसी रोस्टिंग हुई।
अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली लाइनों से सटी पेड़ों की डालियों की छंटाई के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुछ स्थानों पर आपूर्ति रोकी गई थी। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।