फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Poore Prem, Babuganj, Sharad XI and Maharajpur teams won the matches.

Amethi News: पूरे प्रेम, बाबूगंज, शरद इलेवन व महराजपुर टीम ने जीते मैच

Thu, 09 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Poore Prem, Babuganj, Sharad XI and Maharajpur teams won the matches.
अमेठी सिटी। ब्लॉक अमेठी के गांव लाला का पुरवा मजरे सोमपुर मनकंठ स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन छह टीमों के बीच मैच हुआ।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दिलशाद इलेवन टीम और शरद इलेवन टीम के बीच हुआ। दिलशाद टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शरद इलेवन टीम ने बिना विकेट गंवाए छह ओवर में मैच जीत लिया। वहीं, दूसरा मैच बाबूगंज और मुंशीगंज टीम के बीच हुआ। बाबूगंज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों का लक्ष्य रखा। मैदान में उतरी मुंशीगंज टीम सभी विकेट खोकर 23 रनों से हार गई।



तीसरा मैच पूरे प्रेम टीम और स्काई इलेवन पूरे शिताल टीम के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई इलेवन पूरे शिताल टीम ने 80 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरे प्रेम टीम ने सात ओवर में ही मैच जीत लिया। चौथा मैच महाराजपुर टीम और बारामासी टीम के बीच हुआ। महराजपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारामासी टीम सभी विकेट खोकर 72 रन पर ही ढेर हो गई। कपिल, अमित कमेंट्रेटर और जुगल शुक्ल स्कोरर रहे। इस दौरान सचिन, अनिल, मुकेश, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed