फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Polling personnel will not accept the hospitality of the candidate

Amethi News: प्रत्याशी का आतिथ्य नहीं स्वीकार करेंगे मतदान कार्मिक

Wed, 10 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Polling personnel will not accept the hospitality of the candidate
गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को नाश्ते व भोजन की परेशानी नहीं होगी। कार्मिक प्रत्याशियों का आतिथ्य स्वीकार नहीं कर सकेंगे। बूथ पर रसोइया तैनात रहेंगी जो भुगतान के बाद कर्मियों को समय-समय पर भोजन व नाश्ता मुहैया कराएंगी। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को रसोइयों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होकर बूथ पर पहुंचेगी। मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को पोलिंग पार्टी रवाना होने के बाद कमियों को परेशानी नहीं हो इसकी भी समुचित व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

कर्मियों के बूथ पर पहुंचे के बाद प्रत्याशी उन्हें प्रलोभित करने के लिए भोजन व नाश्ता आदि का प्रबंध करने की जुगत में रहते हैं। जहां मतदान की शुचिता प्रभावित होने का अंदेशा रहता है वहीं इससे मतदान में गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है। नामित कर्मियों को किसी भी उम्मीदवार का आतिथ्य स्वीकार नहीं करने को कहा गया है। कर्मियों को बूथ पर नाश्ता व भोजन मिल सके इसके लिए रसोइया स्कूल में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोइयों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कर्मियों से न्यूनतम शुल्क प्राप्त कर उनकी इच्छा के अनुसार शुद्ध भोजन तैयार कर मुहैया कराने को कहा गया है। विभाग की ओर से मेन्यू भी निर्धारित किया गया है। निर्धारित मेन्यू के अनुसार बुधवार को पोलिंग पार्टी पहुंचने के बाद चाय व सूक्ष्म नाश्ता के बाद रात में भोजन देना होगा। मतदान के दिन सुबह चाय एवं नाश्ता, दोपहर में भोजन तथा वापसी के समय चाय मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई गई है। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर बूथ वाले स्कूल में रसोइयों की मौजूदगी सुनिश्चित कर सामग्री मूल्य पर नाश्ता व भोजन तैयार करा मुहैया कराने को कहा है। स्कूल में रसोइया के अनुपस्थित रहने तथा कर्मियों को नाश्ते व भोजन में परेशानी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed