{"_id":"6651107414657d64b90fe934","slug":"political-parties-are-also-keeping-an-eye-on-the-strong-room-from-the-control-room-amethi-news-c-96-1-ame1002-119282-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राजनीतिक दल भी कंट्रोल रूम से रख रहे स्ट्रांग रूम पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राजनीतिक दल भी कंट्रोल रूम से रख रहे स्ट्रांग रूम पर नजर
Sat, 25 May 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करतीं डीएम
अमेठी सिटी। गौरीगंज के जवाहर नवोदय में भले ही तीन लेयर सुरक्षा के बीच ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षित रखी गई है। जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में है। बावजूद इसके राजनीतिक दल के पदाधिकारी भी कंट्रोल रूम से स्क्रीन पर ऑनलाइन निगरानी कर रहे हैं। परिसर में बिना परिचय पत्र प्रवेश निषेध करते हुए डीएम ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क होकर निगरानी करने के निदेश दिए गए हैं।
20 मई को पांचवें चरण में लोकसभा का चुनाव सोमवार को संपन्न होने के बाद ईवीएम को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में सुरक्षित रखा गया है। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगवाने के साथ ही अर्ध सैनिक बलों व पुलिस बल की तैनाती की गई है। दलों के कार्यकर्ताओं को भी निगरानी के लिए गेट के पास अलग से एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।
कंट्रोल रूम से टीवी स्क्रीन पर कैमरों के जरिए ईवीएम की सुरक्षा की निगरानी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता कर रहे हैं। प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार सुबह डीएम निशा अनंत ने दोबारा अफसरों के साथ निरीक्षण किया। गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को बिना अधिकृत पास दिखाए किसी को अंदर नहीं जाने देने की बात कही।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्क्रीन पर सीसीटीवी फुटेज की मदद से लाइव सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की। डीएम ने ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने का निर्देश देते हुए 24 घंटे सक्रिय होकर सीसीटीवी कैमरे की मदद से ऑनलाइन निगरानी करने को कहा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।