फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Political equations shift in Amethi: Rakesh Pratap Singh joins the BJP

अमेठी में बदले सियासी समीकरण: राकेश प्रताप ने थामा भाजपा का हाथ, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी भी हुए भाजपाई

Wed, 14 Oct 2026 02:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 14 Oct 2026 02:30 PM IST
सार

राकेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम से पहले दावा किया था कि गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के करीब 700 ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य उनके साथ भाजपा में शामिल होंगे। अब नजर उनके दावे पर है।

विज्ञापन
Political equations shift in Amethi: Rakesh Pratap Singh joins the BJP
भाजपा में शामिल हुए विधायक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गौरीगंज से लगातार तीन बार समाजवादी पार्टी के विधायक रहे राकेश प्रताप सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह और जालौन की कालपी सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गौरीगंज में जामो रोड स्थित राकेश प्रताप सिंह के आवास मंगलम पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने तीनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भगवा पटका पहनाया।

विज्ञापन


सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटे। आवास के सामने बनाए गए पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। तीनों विधायकों ने भाजपा के टोल फ्री नंबर पर फोन कर पार्टी की औपचारिक सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ी थी सपा से दूरी
राकेश प्रताप सिंह वर्ष 2012 में पहली बार गौरीगंज से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव में उन्होंने सपा के रुख से अलग भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद जून 2025 में सपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। अब उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

समर्थकों को साथ लाने का किया था दावा

राकेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम से पहले दावा किया था कि गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के करीब 700 ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य उनके साथ भाजपा में शामिल होंगे। अब इस दावे के मुताबिक कितने जनप्रतिनिधि और समर्थक भाजपा से जुड़ते हैं, इस पर स्थानीय राजनीति में निगाहें रहेंगी।

गौरीगंज में बदलेंगे सियासी समीकरण
राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने से गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की रणनीति और स्थानीय नेतृत्व के समीकरणों पर असर पड़ सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव में उनके व्यक्तिगत जनाधार की भूमिका अहम हो सकती है। वहीं, सपा के सामने अपने पुराने समर्थकों को जोड़े रखने की चुनौती रहेगी। भाजपा के लिए नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाना भी महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed