फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police transfer

अरुण कुमार द्विवेदी बने गौरीगंज कोतवाल

Mon, 07 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
police transfer
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसपी ने रविवार देर रात 11 निरीक्षक/उपनिरीक्षक को नई तैनाती दी। पुलिस लाइंस में तैनात अरुण कुमार द्विवेदी को गौरीगंज कोतवाल तो कमरौली एसओ रहे संदीप राय को गौरीगंज थाने का एसएसआई बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने रविवार देर रात कई थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती करते हुए आदेश जारी किया। गैर जनपद स्थानांतरित गौरीगंज कोतवाल देवेश कुमार तथा पीपरपुर एसओ रहे संतोष सिंह को तैनाती वाले जिले में रवानगी के लिए पुलिस लाइंस में पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में तैनात प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को गौरीगंज तथा धु्रव कुमार को कमरौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कमरौली एसओ रहे संदीप राय को गौरीगंज कोतवाली का एसएसआई, मुसाफिरखाना कोतवाल रहे अवधेश यादव को अपराध शाखा, मुंशीगंज एसओ रहे अंगद प्रताप सिंह को इसी पद पर मुसाफिरखाना, निर्भय सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर व कमरौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक मिथिलेश सिंह को मुंशीगंज का एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामो थाने के एसएसआई प्रवीण सिंह को इसी पद पर मोहनगंज तो उपनिरीक्षक शिवाकांत पांडेय को जामो थाने का एसएसआई बनाया गया है। एसपी ने सभी को वर्तमान तैनाती स्थल से रवाना करते हुए नए तैनाती स्थल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed