फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police petroling

जिले के सभी हाईवे पर रात भर रहेगी पुलिस

Thu, 24 Dec 2020 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
police petroling
गौरीगंज (अमेठी)। कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते दुर्घटना होने पर तत्काल रिस्पांस देने तथा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने हाइवे पर पूरी रात पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया है। एसपी ने रात में हाइवे पर प्रत्येक 20 किलोमीटर पर एक स्थाई पुलिस पिकेट की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में पड़ने वाले घने कोहरे के चलते हाईवे पर आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं। ऐसे में घायलों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा हाईवे पर चलने वाले वाहनों के साथ होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने का निर्णय एसपी दिनेश सिंह ने लिया है। एसपी ने बताया कि जिले में वाराणसी-लखनऊ, अयोध्या-प्रयागराज, टांडा-बांदा तथा रायबरेली-अयोध्या हाईवे अति व्यस्ततम हैं।
विज्ञापन

कहा कि सबसे बड़ी एरिया 70 किलोमीटर वाराणसी-लखनऊ हाईवे की है। एसपी ने इन मार्गों पर प्रत्येक 20 किलोमीटर पर एक स्थाई पुलिस पिकेट की तैनाती के साथ ही इनके बीच में रातभर पुलिस पेट्रोलिंग कराने का रोस्टर तैयार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि संबंधित थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी को पूरी रात स्थाई पिकेट के बीच पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसका पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित सीओ तथा एएसपी को दी गई है। बताया कि ड्यूटी की हकीकत परखने के लिए उनकी ओर से भी रात में औचक निरीक्षण किया जाएगा।

इस दौरान ड्यूटी पर नहीं मिलने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इससे जहां दुर्घटना की स्थिति में तात्कालिक सहायता पहुंचाई जा सकेगी वहीं ठंड के सीजन में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अफसर विशेषकर हाईवे पर संचालित ढाबों की नियमित चेकिंग भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed