{"_id":"6681eb4c29a02cd49a0acbd6","slug":"police-personnel-also-updated-along-with-software-amethi-news-c-96-1-lu11005-121253-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब नए कानून से अपराधियों को सबक सिखाएगी पुलिस, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब नए कानून से अपराधियों को सबक सिखाएगी पुलिस, तैयारियां पूरी
Mon, 01 Jul 2024 05:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। भारतीय दंड संहिता की जगह सोमवार से भारतीय न्याय दंड संहिता प्रभावी हाे गई है। इसके तहत तीन कानून भी लागू हो गए। इसके लिए अमेठी पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। साफ्टवेयर के साथ पुलिस कर्मियों को भी अपडेट कर दिया गया है।
आज से भारतीय न्याय संहिता लागू कर दी गई है। इसके लिए अमेठी पुलिस ने तैयारियां की हैं। इंस्पेक्टर से लेकर दरोगा, सिपाही, कंप्यूटर ऑपरेटर तक को नए कानून का पाठ पढ़ाया जा चुका है। लोगों को जागरूक करने के लिए पंफ्लेट भी बंटवाए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से पुलिस का साफ्टवेयर भी नए कानूनों के साथ अपडेट कर दिया गया है। पुलिस नए कानूनों के तहत अपराधियों को सबक सिखाएगी। थानों पर इसको लेकर कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
नए कानून की तैयारी पूरी : एसपी
एसपी अनूप कुमार सिंह बताया कि नए कानून लागू करने को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यालय स्तर से साफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है। ऑन लाइन एफआईआर दर्ज की जाएगी तो उसे भी अपडेट की किया जाएगा। संबंधित कानून की धाराएं स्वत: दिखाई देने लगेंगी। 12 बजे रात से नए कानून के तहत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि यदि घटना 30 जून की है, और पीड़ित एक जुलाई को एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा है तो उसका मामला पुरानी धाराओं में दर्ज किया जाएगा। अभी साफ्टवेयर पर पुरानी धाराएं भी शो-करेंगी।
पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया
एसपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को नए कानून के संबंध में प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिले में तैनात 100 फीसदी इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबिल, कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय लिपिक आदि ट्रेनिंग ले चुके हैं। जिले के लगभग 80 फीसदी हेड कांस्टेबल नए कानूनों की जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। बताया कि कुछ लोगों को ट्रेनिंग के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा गया था। शेष लोगों को जिला मुख्यालय, सर्किल व थानों पर भी प्रशिक्षित किया गया है। पुलिस अधिकारियों, एसपीओ, जिला प्रशिक्षण इकाई, कानून के जानकारों ने इनकों ट्रेंड किया है।
थानों में होगी गोष्ठी
नए कानून लागू होने के मौके पर एक जुलाई को जिले के सभी थानों पर गोष्ठियां होंगी। इन गोष्ठियों में संबंधित क्षेत्र के कानून के अच्छे जानकार अधिवक्ता, जागरूक नागरिक, सभ्रांत लोगों को बुलाया गया है। कानून के जानकार स्थानीय लोगों को नए कानूनों के बारे में जानकारी देंगे। उन्हें बताएंगे, कि क्यों पुराने कानून हटा कर नए कानून लाए गए हैं। इन गोष्ठियों में संबंधित थाने व क्षेत्र के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी अपने स्तर से लोगों को नए कानूनों की जानकारी देंगे। थाने व क्षेत्र में जागरूकता को लेकर बैनर-पोस्टर भी लगाए जाएंगे।