फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police line will be built in Palia from 2.25 billion

Amethi News: सवा दो अरब से पलिया में बनेगी पुलिस लाइन

Mon, 17 Jul 2023 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police line will be built in Palia from 2.25 billion
अमेठी। जिला मुख्यालय स्थित पलिया वार्ड में अधिगृहीत भूमि पर सवा दो अरब की लागत से पुलिस लाइन का निर्माण होगा। शासन की ओर से निर्माण कार्य के लिए 56.32 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। नामित कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य की कवायद शुरु कर दी है। करीब दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद सृजन के 13 वर्षों बाद जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मुख्यालय स्थित नगर पालिका क्षेत्र के पलिया वार्ड में पुलिस लाइन के लिए 144 किसानों की 70.5 एकड़ भूमि अधिगृहीत है। बीते दिनों विभाग की मांग पर शासन ने वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए एक करोड़ रुपये की टोकन मनी जारी करते हुए पीडब्लूडी भवन निर्माण खंड अयोध्या को कार्यदायी संस्था नामित किया। आगणन रिपोर्ट के आधार पर शासन की ओर से पुलिस लाइन निर्माण के लिए दो अरब 25 करोड़ 28 लाख 16 हजार रुपये धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

शासन ने पुलिस लाइन निर्माण के लिए 56 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। निर्माण कार्य करने ईपीसी मोड कंस्ट्रक्टर संस्था शिवांश इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी की ओर से पलिया स्थित चिह्नित भूमि पर निर्माण कार्य की कवायद शुरु कर दी है। संस्था की ओर से अधिगृहीत भूमि पर हुए जलावभराव को खाली करने के साथ ही भवनों के निर्माण को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। करीब दो वर्षों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बनेंगे यह भवन
अमेठी। पलिया स्थित अधिगृहीत भूमि पर पुलिस परिसर में दो गार्ड रूम, दो संतरी पोस्ट, प्रशासनिक भवन, क्वाटर गार्ड, वाहन स्टैंड, ट्रेनिंग स्कूल, पावर हाउस, दो गेस्ट हाउस, दो कैंटीन, एमटी ऑफिस स्टोर, कंट्रोल रूम, रेडियो कक्ष, सब स्टेशन, चार जनरेटर रूम, पुलिस मॉडल स्कूल, स्कूल प्ले ग्राउंड, शहीद पार्क, परेड ग्राउंड, यूनीफाॅर्म स्टोर ब्लॉक, महिला कल्याण केंद्र, पीटीएस व पीटीसी लैब, ऑडिटोरियम व मल्टीपरपज हॉल, तीन प्रकार के अलग-अलग अस्पताल, हॉल, पुलिस क्लब, वाहन ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप, 200 क्षमता की पांच बैरक, 25 क्षमता की एक बैरक, दो पीटी ग्राउंड, वॉलीबाॅल, बास्केटबॉल ग्राउंड, नलकूप व पंप हाउस, शाॅर्ट फायरिंग रेंज, गैस एजेंसी, गोल मार्केट, दो प्रसाधन ब्लॉक, धोबी घाट, आवास टाइप चार के दो, टाइप थ्री के 75, टाइप टू के 150 और टाइप एक के 356 आवास बनेंगे। इसके साथ ही कंप्यूटर लैब, फोरेंसिक लैब होगी। वहीं टाइप एक (टाइप थ्री) आरआई/आरईएस के आवास, आरटीसी/जेटीसी के साथ अन्य ऑफिस व दो एटीएम स्थापित होंगे।

ककवा रोड पर संचालित हो रही पुलिस लाइन
अमेठी। जनपद सृजन के बाद पुलिस लाइन संचालन के लिए अमेठी कस्बा स्थित मंडी परिसर को अधिगृहीत किया गया। उसके बाद से अब तक पुलिस लाइन परिसर में संचालन हो रहा है। मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर पुलिस लाइन संचालित होने से अफसरों के साथ ही पुलिस कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस लाइन निर्माण के बाद सहूलियत मिल जाएगी।

18 माह में पूरा होगा निर्माण कार्य
पलिया स्थित अधिगृहीत भूमि पर पुलिस लाइंस के निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी गई है। बताया कि ईपीसी मोड कंस्ट्रक्टर संस्था के एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही है। पहली किस्त 56.32 करोड़ रुपये की मिल गई है। 18 माह में पुलिस लाइन के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - पीके सिंह एई, पीडब्ल्यूडी भवन निर्माण खंड अयोध्या


निर्माण के बाद मिलेगी सहूलियत
अधिगृहीत भूमि पर पुलिस लाइन का निर्माण कार्य नामित संस्था द्वारा शुरु किया गया है। करीब दो वर्ष का समय निर्माण में लगेगा। मुख्यालय पर पुलिस लाइन बनने से पुलिस के साथ ही आम लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। - डॉ. इलामारन जी., पुलिस अधीक्षक अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed