{"_id":"68b0a06f1d9f0b058301ccbf","slug":"police-is-investigating-the-records-of-drone-operators-amethi-news-c-96-1-ame1002-147333-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ड्रोन संचालकों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ड्रोन संचालकों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
Fri, 29 Aug 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। आसमान में ड्रोन उड़ने की चर्चा ने गांवों में डर का माहौल बना दिया है। बुधवार रात पालपुर और आसपास के गांवों में अफरातफरी मचने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई। चर्चा करने वाले दो युवकों को जेल भेजा गया। पुलिस अब ड्रोन संचालकों का पूरा डाटा तैयार करने में जुटी है।
मुसाफिरखाना के पलिया चंदापुर और मठा भुसंडा गांव में चोरी की घटनाओं के बाद अलग-अलग इलाकों में ड्रोन उड़ने की चर्चा तेज हो गई। कहा जा रहा है कि चोर ड्रोन से गांव में रेकी कर रहे हैं। इसी कारण अनहोनी की आशंका में ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। पुलिस टीम भी गांव-गांव जाकर अपील कर रही कि चर्चाओं पर ध्यान न दें।
बुधवार को छह थाना क्षेत्रों से चर्चा करने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अब गांव-गांव जाकर ड्रोन मालिकों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें नाम, पता, अनुमति पत्र, मॉडल नंबर, अधिकतम ऊंचाई और संचालक की पहचान दर्ज होगी। जांच अधिकारी का नाम व पदनाम भी अंकित होगा। यह पूरा डाटा कंप्यूटर में सेव किया जाएगा, ताकि एक क्लिक में जिले के सभी ड्रोन संचालकों की जानकारी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
112 पर काल करना पड़ा भारी
बुधवार रात जगदीशपुर पुलिस ने अशरकपुर निवासी बृजेश साहू और खैरातपुर निवासी अंसार अहमद को गिरफ्तार किया। दोनों ने 112 नंबर पर फोन कर ड्रोन उड़ने की सूचना दी और गांव में शोर मचा दिया। इससे अफरातफरी फैल गई। पुलिस जांच में सूचना झूठी निकली। आरोपियों को निरोधात्मक कार्रवाई में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पालपुर गांव में ड्रोन उड़ने की सूचना भी गलत साबित हुई। प्रधान निजाम अहमद, पूर्व प्रधान मोहम्मद नसीम, जिला पंचायत प्रतिनिधि सोनू यज्ञसेनी समेत अन्य ग्रामीणों ने भी इसे चर्चा करार दिया।
व्हाट्सएप ग्रुप से पुलिस कर रही अपील
भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में मेसेज जारी कर बताया कि कुछ लोग विमान की ब्लिंकर लाइट को ड्रोन बताकर चर्चा कर रहे हैं। यह इलाका एयर ट्रैफिक कॉरिडोर में आता है, जहां नियमित रूप से विमान उड़ान भरते हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि ऐसी झूठी बातों पर ध्यान न दें।