फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police in alert mode to deal with emergency

Amethi News: आपात स्थित से निपटने के लिए अलर्ट मोड में पुलिस

Thu, 31 Oct 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 31 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Police in alert mode to deal with emergency
अमेठी सिटी। दिवाली को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस अलर्ट मोड में है। जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीमें नजर रखेंगी। पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फायर ब्रिगेड संग मोबाइल टीम भ्रमण कर निगरानी करेगी।
विज्ञापन

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि पटाखा बिक्री के लिए चिह्नित 17 स्थानों पर फोर्स संग फायर ब्रिगेड कर्मियों को तैनात किया है। सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए मीडिया सेल के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। त्योहार पर अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारी पटाखे बेचने वालों पर नजर रखेंगे और अगर कोई प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचित करें।
विज्ञापन


चार जोन में बांटा जिला
अमेठी सिटी। उन स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है, जो दूसरे जिलों से संपर्क करती हैं। जिले को चार जोन में बांटा गया है। इसी आधार पर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि सभी सीओ को जोन प्रभारी नामित करते हुए थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। बताया कि अमेठी व जायस में पीएसी तैनात की गई है। गौरीगंज और जगदीशपुर में क्यूआरटी लगाई गई है। पुलिस लाइंन, पुलिस ऑफिस व सभी सीओ कार्यालयों की फोर्स की थानावार ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही थानावार पुलिस फोर्स रिजर्व में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात स्थिति में इन्हें करें फोन
एसपी : 9454400427
एएसपी: 9454401977
फायर सर्विस : 9454418738
एंबुलेंस सेवा : 108
पुलिस इमरजेंसी सेवा : 112
सीओ गौरीगंज : 9454401876
सीओ अमेठी : 9454401405
सीओ मुसाफिरखाना : 9454401877
सीओ तिलोई : 9454401516
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed