{"_id":"64f22b70b555f268ed082194","slug":"police-did-not-even-reach-the-information-of-dead-body-in-rajbaha-amethi-news-c-96-1-ame1002-4448-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रजबहा में शव की सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रजबहा में शव की सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस
Fri, 01 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के खंड-41 रजबहा सिंहपुर में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बहता हुआ शव देखाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। बावजूद इसके मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। आलम यह रहा है कि तीन घंटे तक बहादुरगंज के पास नहर फाटक में शव फंसा रहा और पुलिस ने शव पहचान कराने की जहमत नहीं उठा सकी।
तभी किसी ने नहर का फाटक खोल दिया और शव बहते हुए थानाक्षेत्र की सीमा से बाहर चरा गया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि नहर में शव बहने की सूचना या जानकारी नहीं मिली। यदि जानकारी होती तो बाहर निकाल मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाती।(संवाद)