फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police did not arrested any accused in both murder cases

हत्या की दोनों घटनाओं में पुलिस खाली हाथ

Mon, 08 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
police did not arrested any accused in both murder cases
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मासूम की गला रेतकर तो शनिवार रात संग्रामपुर के भावलपुर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों हत्या में पुलिस अब तक खाली हाथ है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थलों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव देवी चरन का पुरवा मजरे दुलापुर कला निवासी राम विलोन का अपने चाचा सुखदेव से भूमि बंटवारे का विवाद काफी दिनों से चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे राम विलोन के नौ वर्षीय पुत्र राम धीरज की चाचा सुखदेव ने गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

वहीं रविवार सुबह संग्रामपुर थाना क्षेत्र केे गांव भावलपुर निवासी महराजदीन के 18 वर्षीय पुत्र अजीत का शव घर के समीप गेहूं के खेत में पड़ा मिला। अजीत के चेहरे पर गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों हत्याओं में पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। दोनों मामलों में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। अफसरों के अनुसार संबंधित थानों की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थलों पर दबिश दे रही है।

पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
संग्रामपुर पुलिस ने अजीत के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पीएम होकर शव मिलने में शाम होने के चलते उनका अंतिम संस्कार सोमवार को गांव में ही किया गया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पूरे गांव के लोग शामिल हुए। मृतक के घर पर ऐहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed