फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police arrested three miscreants

पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three miscreants
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले दिनों चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। खुलासा करने में जुटी संग्रामपुर पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार भोर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण, किराना सामग्री, तीन हजार की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि 15 दिसंबर की रात थाना क्षेत्र के गांव ठेंगहा निवासी संतोष की किराना की दुकान, 28 दिसंबर की रात पूरे तालुकदार का पुरवा निवासी घनश्याम सिंह व पवन सिंह के यहां तथा पूरे बैसन निवासी बजरंग सिंह के यहां चोरी हुई थी। इन चोरियों में किराना की दुकान से जहां रोजमर्रा की सामग्री चोर उठा ले गए थे वहीं तीन घरों से कई लाख रुपये कीमत के जेवर उड़ा ले गए थे।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव गड़ेरी निवासी आशीष दुबे चोरी की एक घटना में वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर रविवार भोर स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव तथा संग्रामपुर थाना प्रभारी ज्ञानचंद्र शुक्ल ने धनापुर चौराहे से आशीष दुबे के साथ ही गड़ेरी गांव के ही दिनेश कुमार व प्रमोद कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने थाना क्षेत्र में चोरी की चार अन्य घटनाएं करना कुबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की निशानदेही पर करीब पांच लाख रुपये कीमत के आभूषण, किराना दुकान से चुराए गए रोजमर्रा के सामान, तीन हजार रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के बाद तीनों का चालान न्यायालय भेज दिया। इस मौके पर सीओ पीयूष कांत राय समेत टीम में शामिल पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed