फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police arrest one with many illegal arms and equipments

अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police arrest one with many illegal arms and equipments
गौरीगंज : कार्यालय में मीडिया से मुखातिब एसपी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त छापे में खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ। तमंचा निर्माण करते हुए एक आरोपी जहां पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया, वहीं एक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

मुंशीगंज कोतवाल शिवाकांत पांडेय को गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के दरपीपुर गांव के समीप झाड़ झंखाड़ के बीच स्थित एक खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालन की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने स्वाट टीम केे साथ सुबह करीब सात बजे उक्त स्थल पर छापा मारा तो वहां एक व्यक्ति तमंचा बनाते मिला। पुलिस की भनक लगते ही एक अन्य आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस को वहां से 315 बोर के पांच व 12 बोर का एक तमंचा मिला। साथ ही पांच अर्द्धनिर्मित शस्त्र, 26 लोहे की रिपिट, 52 लोहे की कील, आठ स्प्रिंग, आठ लकड़ी के टुकड़े, तमंचा में लगाने वाली लोहे की पांच पट्टी आदि सामानों के अलावा बड़ी मात्रा में कारतूस मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव मुराइन का पुरवा मजरे सरेसर निवासी अरुण कुमार मौर्य के रूप में हुई। फरार आरोपी की पहचान इसी थाना क्षेत्र के उत्तर गांव निवासी सुमित मिश्र के रूप में हुई।

एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि यह लोग काफी दिनों से इस धंधे को संचालित कर रहे थे। कहा कि फरार आरोपी की पहचान हो गई है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कराई जाएगी। इनसे इस माल की सप्लाई के बारे में भी जानकारी की जा रही है। खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed