फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police accused of poor action in theft incident

Amethi News: चोरी की घटना में पुलिस पर लचर कार्रवाई का आरोप

Sat, 27 Jul 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police accused of poor action in theft incident
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा पांच लाख के जेवर व 80 हजार नकदी पार करने की वारदात अंजाम दी घटना पर पीड़ित ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना देकर कहा कि पुलिस ने सही तथ्यों को छुपा कर सामान्य घटना दर्ज की है, जबकि उसका मुंह दबा कर बलपूर्वक घटना अंजाम दी गई थी। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के सरैंया सबल शाह निवासी वंदना सिंह के यहां 20 जुलाई की बदमाशों ने चोरी छुपे घुस कर घर से करीब पांच लाख रुपए से अधिक के जेवर, 80 हजार कैश पार कर दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि एक बदमाश ने घटना के समय उसका मुंह दबाए रखा। जान का जोखिम देखकर उसने कड़ा विरोध नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने एक व्यक्ति को पहचान लेने का भी दावा किया था। पुलिस ने तहरीर के लिए थाने बुलाया। जहां उससे कहा गया कि घटना क्रम बोल कर नोट करा दो। उसने हूबहू बयान दिया, लेकिन पुलिस ने बयान और तथ्यों को छुपा कर घटना की रिपोर्ट लिखी। आरोप है कि पुलिस ने पकड़े गए संदिग्ध को छोड़ दिया। पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर जांच कराने की मांग की है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एसओ तनुज पाल का कहना है कि मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed