फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   pm narendra modi on one day visit to amethi

राहुल को आज उनके गढ़ में घेरेंगे पीएम मोदी, अमेठी को देंगे 540 करोड़ की सौगात

Sun, 03 Mar 2019 06:25 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi on one day visit to amethi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
एक दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेठी आ रहे हैं। वे जिले को 540 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। गौरीगंज के कौहार में आयोजित होने वाली जनसभा में पीएम के साथ रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय कपड़ा मंत्री व कई अन्य मंत्री भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री कोरवा के आयुध निर्माणी फैक्ट्री में असॉल्ट राइफल एके 203 की यूनिट शुभारंभ करेंगे। साथ ही नौ परियोजनाओं का लोकार्पण व आठ का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को पूरा प्रशासन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर गौरीगंज के कौहार पहुंचेंगे। पीएम के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के साथ ही कई केंद्रीय व राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे। लोकार्पण शिलान्यास के बाद पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से जनसभा में सवा लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम में कोई खामी न रह जाए इसके लिए प्रशासन दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। कमिश्नर अयोध्या मनोज कुमार मिश्र व आईजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। ड्यूटी पर आए अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर उन्हें उनकी जिम्मेदारी भी समझाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाएं जिनका होना है शिलान्यास

कौहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 3339.26 लाख से निर्मित 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र तिलोई, 223.81 लाख से निर्मित जगदीशपुर में ट्रॉमा सेंटर, 120.00 लाख से निर्मित वृहद गौ संरक्षण केंद्र नेवादा मुसाफिरखाना, 186.15 लाख से 3.80 किमी पूरे गजराज संपर्क मार्ग का निर्माण, 242.00 लाख से चार किमी ओनडीह से पूरे भूप तक संपर्क मार्ग लेपन कार्य, 234.00 लाख से सिंहपुर के जियापुर में सद्भाव मंडप, 37528.00 लाख से 400 केवी विद्युत उपकेंद्र सिरसिरा तथा केंद्रीय विद्यालय ताला का शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजना का होगा लोकार्पण
496.80 लाख रुपये की लागत से अमेठी बस स्टॉप के उच्चीकरण एवं डिपो कार्यशाला का पुनर्निर्माण कार्य, 139.00 लाख रुपये से अमेठी बस स्टॉप पर दुकान व विश्रामालय निर्माण, 290.18 लाख रुपये से पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल राघीपुर व 286.98 लाख रुपये से पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल धरौली,167.19 लाख रुपये से पीएचसी दक्खिनवारा, 133.52 लाख से निर्मित सीएमओ कार्यालय, 518.45 लाख रुपये से निर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शुकुलपुर, 624.35 लाख रुपये से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र खेरौना तथा 9200.00 लाख रुपये से निर्मित स्टील प्रोसेसिंग यूनिट सेल जगदीशपुर का पीएम लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed