फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   pm avas yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 136 लाभार्थी अपात्र

Mon, 16 Mar 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
pm avas yojana
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जिले के तीन नगरीय क्षेत्र में लाभार्थियों की पात्रता की पुन: जांच कराई गई तो 136 लाभार्थी अपात्र मिले। बड़ी संख्या में लाभार्थियों के अपात्र मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। लाभार्थियों के अपात्र मिलने के बाद विभाग ने सूची कार्यालय में चस्पा करते हुए तीन दिन में प्रत्यावेदन मांगा है। प्रत्यावेदन की जांच के बाद अंतिम सूची प्रकाशित करते हुए पात्र लाभार्थियों के खाते में अनुदान राशि ट्रांसफर होगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर नगरीय क्षेत्र में आवासहीन पात्र लोगों को आवास सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की शुरूआत की गई थी। योजना के तहत नगरीय क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका परिषद व पंचायत कार्यालय में आवास योजना के तहत आवेदन किया था। आवेदन की जांच के बाद डूडा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजकर अनुदान राशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मांगते हुए राशि का आवंटन करने की मांग की थी।
विज्ञापन

विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने लाभार्थियों के पात्रता की पुन: जांच का निर्देश दिया तो जांच के दौरान नगर पालिका परिषद जायस में 78, नगर पंचायत अमेठी में 55 तथा नगर पंचायत मुसाफिरखाना में तीन लाभार्थी अपात्र मिले। जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई तो नगरीय कार्यालय के साथ डूडा कार्यालय में हड़कंप मचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा ने अपात्र लाभार्थियों की सूची नगरीय कार्यालय के साथ अपने कार्यालय में चस्पा करते हुए लाभार्थियों से तीन दिन में प्रत्यावेदन दाखिल करने को कहा है। प्रत्यावेदन मिलने के बाद उसकी जांच करवाते हुए विभाग योजना के पात्र लाभार्थियों के खाते में अनुदान राशि ट्रांसफर करेगा।

परियोजना प्रबंधक डूडा उमाशंकर वर्मा ने योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों से नगरीय कार्यालय या डूडा कार्यालय से संपर्क कर सूची का अवलोकन करने की अपील करते हुिए अपना प्रत्यावेदन दाखिल करने का निर्देश दिया है। परियोजना निदेशक ने प्रत्यावेदन दाखिल नहीं होने की दशा में लाभार्थी को अपात्र मानते हुए योजना से वंचित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed