{"_id":"68925f86a4fd97d2dc0f2d56","slug":"pledged-to-get-rid-of-evil-practices-amethi-news-c-96-1-ame1002-146105-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुरीतियों से मुक्ति का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुरीतियों से मुक्ति का लिया संकल्प
Wed, 06 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार को आयोजित जप अनुष्ठान में बड़ी संख्या में साधकों ने भागीदारी कर समाज को अंधविश्वास और कुरीतियों से मुक्त करने का संकल्प लिया। साधकों ने गायत्री मंत्र के जाप और सामूहिक हवन-पूजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित अखिलेश पांडेय ने कहा कि समाज में धार्मिकता तो है, लेकिन आध्यात्मिकता की गहराई अभी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सच्चा साधक वही है जो सादगी और उच्च विचारों के साथ समाज को दिशा दे सके। जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने जप अनुष्ठान की वैज्ञानिक उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम भी बनता है। सावन माह के इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, संगीता तिवारी, विन्दू सिंह, दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।