फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pledged to create a cultured generation

Amethi News: संस्कारवान पीढ़ी गढ़ने का दिलाया संकल्प

Sat, 22 Mar 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pledged to create a cultured generation
अमेठी के खेरौना में आयोजित 251 कुंडीय महायज्ञ में यज्ञ करते गायत्री परिवार के लोग। -आयोजक
अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को यज्ञशाला में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान के तहत संकल्प दिलाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ पूजन में भाग लिया और समाज के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का प्रण लिया।
विज्ञापन




दुर्गापुर रोड पर देवयज्ञ नगर खेरौना में गायत्री परिवार की ओर से महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ में श्रद्धालु न केवल यज्ञ अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं, बल्कि युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों से प्रेरणा भी ले रहे हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से आए मुख्य प्रतिनिधि प्रमोद भटनागर ने कहा कि गायत्री मंत्र एक महामंत्र है, जिसके जाप से शरीर की सभी शक्तियां जागृत हो जाती हैं और व्यक्ति का कल्याण सुनिश्चित होता है।
विज्ञापन




वहीं, प्रज्ञा पुत्र नरेंद्र ठाकुर ने यज्ञ के दौरान लोगों को अपने जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ पर पौधरोपण करने की प्रेरणा दी। यज्ञशाला की दूसरी पाली में दूरदराज से आई मातृ शक्तियों को संस्कारवान पीढ़ी निर्माण का संकल्प दिलाया गया। गायत्री परिवार की डॉ. संगीता सारस्वत ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से गर्भधारण से ही संस्कारों के महत्व को समझाया। प्रज्ञा सक्सेना ने गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उन्हें मां की संस्कारशाला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा और बताया कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए गर्भावस्था से ही उत्तम विचारों को अपनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महायज्ञ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा प्रभारी महेंद्र मिश्रा एवं सह प्रभारी कैलाश सिंह ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर के परिक्षेत्र में सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मीडिया सेल प्रभारी डाॅ. धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम से 24 हजार वेदीय गायत्री दीप, महायज्ञ एवं व्यसन मुक्ति संस्कार व विशेष संबोधन डाॅ. चिन्मय पंडया का होगा। इस मौके पर डॉ. अक्षयवर नाथ तिवारी, एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज मिश्र, एसपी सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सत्यम अग्रहरि, अविनाश सिंह, चेतना तिवारी, सतीश शुक्ल, डॉ. अभिनय प्रताप सिंह, सुभाष शुक्ल आदि मौजूद रहे।






आज होंगे यह कार्यक्रम

शनिवार को यज्ञ स्थल पर सुबह छह से सात बजे तक योग व्यायाम एवं ध्यान साधना कार्यक्रम होंगे। सात से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं यक्षोपवीत, दीक्षा, वानप्रस्थ संस्कार व विदाई संदेश कार्यक्रम के बाद यज्ञ का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed