फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Playground built in Mawaiya Rahmatgarh

Amethi News: मवैया रहमतगढ़ में बना खेल मैदान

Mon, 15 Sep 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Playground built in Mawaiya Rahmatgarh
बाजारशुकुल। मवैया रहमतगढ़ ग्राम पंचायत में पांच बीघा भूमि पर मनरेगा के तहत 25 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनकर तैयार हो गया है। इसके बनने के बाद तैयारी करने में युवाओं को नई उड़ान मिलेगी। क्रिकेट सहित अन्य खेल एक ही परिसर में खेल सकेंगे।
विज्ञापन



गांव स्तर की प्रतिभाओं को आगे ले जाने के खेल मैदान व मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। मवैया रहमतगढ़ में खेल मैदान नहीं होने से युवाओं को तैयारी करने संग अन्य खेलों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गांव में बने खेल मैदान में दर्शक दीर्घा, चेंजिंग कक्ष, दर्शक प्रसाधन, पेयजल, चारदीवारी, प्रवेश गेट आदि संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। गांव निवासी युवा रंजीत, विवेक, सुरेश, राज ने बताया कि खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन




पहले उन्हें अभ्यास के लिए कस्बे व अन्य गांवों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब गांव में ही खेल मैदान उपलब्ध होने से न केवल उन्हें नियमित अभ्यास करने का मौका मिल रहा है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में इस खेल मैदान से कई प्रतिभाएं निकलकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। सचिव सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि खेल मैदान में सभी संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed