फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Players will get facility in the village itself

खिलाड़ियों को गांव में ही मिलेगी सुविधा

Wed, 14 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Players will get facility in the village itself
गौरीगंज (अमेठी)। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को गांव में ही खेल सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले के सभी 13 ब्लॉकों में मॉडल खेल मैदान/ स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। 46.64 लाख से निर्मित हो रहे इन मैदानों में आधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया होंगी। सभी स्थलों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को तय समय पर मानक के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले के सभी 13 ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक मॉडल खेल मैदान/ स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप समय पर पूरा कराने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण भी कर रही हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि सभी स्थलों पर बाउंड्रीवॉल, वृक्षारोपण, वाच गैलरी, वीआईपी वाच गैलरी, सामान्य वाच गैलरी, स्टोर रूम, चेंज रूम, जिम शेड, शेड निर्माण, वालीबॉल, बैटमिंटन, कुस्ती, क्रिकेट पिच, रनिंग ट्रैक, प्रसाधन, पेयजल तथा मुख्यद्वार से चेंज रूम तक इंटर लॉकिंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मॉडल खेल मैदान पर करीब 44.64 लाख रुपये खर्च होंगे। सभी स्थलों पर निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। कार्यदायी संस्थाओं को तय समय पर मानक के अनुरूप कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। काम पूरा होते ही मैदान हैंडओवर कर दिया जाएगा। वहां पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed