फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Players will be able to apply for training till June 10

Amethi News: प्रशिक्षण के लिए 10 जून तक आवेदन कर सकेंगे खिलाड़ी

Thu, 25 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 25 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Players will be able to apply for training till June 10
गौरीगंज। छात्रावासों में ट्रेनिंग देने के लिए 10 जून तक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन


खेल निदेशालय के निर्देशों के क्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि 16 खेलों (हॉकी, तैराकी, वालीबाॅल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैंडबाल, जूडो व तीरंदाजी) के 44 छात्रावास में उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त खेलों में प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय 1.50 लाख प्रतिमाह पर प्रशिक्षण के लिए जिले के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में लिया हो हिस्सा
बताया कि खिलाड़ी अपना आवेदन-पत्र (क्रमांक, खिलाड़ी का नाम, शैक्षिक योग्यता (न्यूनतम स्नातक), खेल का नाम, खेल योग्यता (अंतरराष्ट्रीय खेलों यथा ओलम्पिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चैंपियनशिप (प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो), खेलों में अर्जित उपलब्धि (कालम-5 में वर्णित), पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचन्द पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी प्रशिक्षक अथवा ऐसा प्रशिक्षक जिसने ओलंपिक गेम्स, विश्वकप/एशियन गेम्स/कामनवेल्थ गेम्स में सम्मिलित भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिया हो, का विवरण के साथ निर्धारित प्रारूप-पत्र पर 10 जून 2023 तक जिला खेल कार्यालय अमेठी को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed