फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Players showed their strength in sports competition

Amethi News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 21 Feb 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in sports competition
कबड्डी प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी
फुरसतगंज (अमेठी)। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिक खेल कूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। समारोह समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को उड़ान चैंपियन-2024 की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।आयोजन को लेकर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एयरपोर्ट ऑपरेशंस, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बीएफएफसी के छात्रों को समेकित कर चार हाउस में विभाजित कर टीम बनाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 व 400 मीटर दौड़ में सौदामिनी देशमुख टीम व 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जेआरडी टाटा टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में सौदामिनी देशमुख तो बालिका वर्ग में जेआरडी टाटा टीम ने जीत दर्ज की। टेबल टेनिस बालक वर्ग में कैप्टन गोपीनाथ टीम तो बालिका वर्ग में देशमुख टीम विजयी रहीं। इस मौके पर कुल सचिव एसएल हरि कुमार, केआर अभिलाष, देवेंद्र कुमार मिश्रा, डीपी.सिंह, प्रज्वल डिसूजा, शीतला समेत संस्थान के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed