{"_id":"64c2b7650bcc0a813c00971a","slug":"plants-were-planted-by-paying-tribute-to-the-brave-martyrs-amethi-news-c-96-1-ame1002-2457-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर रोपित किए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर रोपित किए पौधे
Thu, 27 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
वीर शहीदों को नमन करते सीआरपीएफ अधिकारी व कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। सीआरपीएफ सेंटर के जीसी व आरटीसी परिसर में बृहस्पतिवार को 85 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर वीर जवानों की याद में पौध भी रोपित किए गए।
त्रिसुंडी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केंद्र जीसी के अधिकारियों ने ग्राउंड में स्थापित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। क्वार्टर गार्ड पर शहीद जवानों को विशेष सलामी दी गई। डीआईजी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।
बताया कि 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का गठन किया गया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र शर्मा, बचानी लाल वर्मा, मधुसूदन,रविकुमार ,धर्मेंद्र कुमार समेत अधिकारी जवान कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र आरटीसी के कमांडेंट आनंद सिंह समेत अधिकारियों, जवानों, कार्मिकों ने वीर जवानों को याद किया। बतौर मुख्य अतिथि कमांडेंट ने शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धासमुन अर्पित किया। इसके बाद बाद कैंप व आस-पास सीआरपीएफ कर्मियों ने वीर शहीदों की याद में आम, नीम, जामुन, पीपल, बरगद, सागौन समेत विभिन्न प्रजातियों 11 सौ पौध रोपित किया। पौधरोपण के बाद जवानों ने देश भक्ति से ओतप्रोत तरह-तरह के राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर निर्मल गोप,दीपक सिंह सहित जवान कार्मिक आदि मौजूद रहे ।