फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pipe bridge will be built at four places in Gomti

Amethi News: गोमती में चार स्थानों पर बनेगा पीपे का पुल

Sun, 20 Oct 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Pipe bridge will be built at four places in Gomti
जगदीशपुर (अमेठी)। गोमती नदी में चार स्थानों पर एक बार फिर लोगों को पीपे के पुल से आवागमन की सुविधा मिलेगी। पुल के निर्माण से अयोध्या, बाराबंकी व सुल्तानपुर सहित अमेठी के कई स्थानों के आवागमन में दूरी में कमी आएगी। जिन किसानों के खेत नदी के पार हैं, उन्हें काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन



बीती 20 जून को नदी में पानी का बहाव अधिक होने पर पीपे के पुल को खोल दिया गया था। उसके बाद लोगों को आवागमन के लिए मोटर बोट की सुविधा दी गई थी। बारिश बंद होने के बाद दोबारा पुल के निर्माण के लिए विभाग की मांग पर शासन ने 96 लाख रुपये जारी किए हैं। इसमेें दंडेश्वरनाथ धाम घाट के लिए 25.50 लाख रुपये, नांदी घाट के लिए 24 लाख, मांझगांव के लिए 21.50 रुपये, रंगवा घाट के लिए 25 लाख रुपये मिले हैं। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन कर प्रस्तावित कार्य पूरा करने की कोशिश में जुटा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




इन मार्गों को जोड़ेगा पुल
बाजारशुकुल से बाराबंकी जिले को जोड़ने वाले पनही मार्ग, बाजारशुकुल से अयोध्या को जोड़ने वाले नांदी मार्ग व जगदीशपुर से अयोध्या को जोड़ने वाले पिछूती मार्ग के बीच मेें पड़ने वाली नदी पर पीपे का पुल बन जाने से कई जिलों की दूरी कम हो जाएगी। लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






किसानों को मिलेगी सुविधा
गोमती नदी पर पीपे का पुल बनने से सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य जमीन पर हरियाली दिखाई देगी। गांवों में कई किसानों की भूमि नदी के उस पार है। इन किसानों को खेतीबाड़ी के लिए 10 से 12 किमी. की दूरी तय करनी पड़ती है। पीपे का पुल बन जाने किसानों को जोताई-बोआई में आसानी होगी।


जल्द पूरा कराया जाएगा निर्माण कार्य
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि गोमती नदी पर चार स्थानों पर पीपे के पुल के निर्माण के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार की चयन प्रक्रिया चल रही है। रंगवा घाट पर पुल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। उसके बाद दंडेश्वरनाथ धाम, नादी और पनही का काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed