{"_id":"6a2b0a78267ac339c40ccf90","slug":"pilgrims-offered-a-chadar-at-the-dargah-amethi-news-c-96-1-ame1015-167949-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जायरीन ने दरगाह पर की चादरपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जायरीन ने दरगाह पर की चादरपोशी
Fri, 12 Jun 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर के रामपुर पवारा स्थित बाबा जिन्नात शाह की मजार पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश देते हुए रामपुर पंवारा स्थित बाबा जिन्नात शाह का सालाना उर्स शानो-शौकत के साथ संपन्न हुआ। उर्स में हजारों जायरीन ने बाबा की दरगाह पर हाजिरी लगाकर चादरपोशी की और अमन-चैन की दुआ मांगी।
कव्वाल नईम साबरी बदायूं ने अपनी प्रस्तुति में प्रेम और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा और सौहार्द बना रहना चाहिए। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। जवाब में कव्वाल नेहा सुलतानी बनारस ने सूफियाना कलाम और रहमत से जुड़े नगमे पेश कर महफिल में रंग जमा दिया। दोनों कलाकारों के बीच हुई जवाबी कव्वाली का लोगों ने खूब आनंद उठाया।
निर्णायक मंडल ने दोनों कव्वालों की प्रस्तुति को बराबरी पर घोषित किया। उर्स कमेटी के प्रबंधक मोहम्मद आलम और आयोजक मोहम्मद सद्दीक ने सभी अतिथियों, कलाकारों और जायरीन के प्रति आभार जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सेमरौता देवीशरण बाजपेई, समाजसेवी अभिषेक अग्निहोत्री, परमानंद मिश्र, राजेंद्र कुमार, सत्यांश वर्मा, भारत लाल सोनी, शकील अहमद, परवेज अहमद और संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।