फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pickup overturned after collision with dumper, young man died

Amethi News: डंपर की टक्कर से पिकअप पलटी, युवक की मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned after collision with dumper, young man died
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली के मंगरौरा गांव के पास बुधवार रात डंपर की टक्कर से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार उतेलवा गांव निवासी सुधांशु (25) की मौत हो गई, जबकि चालक रंजीत साहू घायल हो गया।
विज्ञापन



शिवम के मुताबिक उनका भाई सुधांशु गांव के ही रहने वाले पिकअप चालक रंजीत के साथ खलासी का काम करता था। बुधवार रात भाई चालक के साथ वाहन से घर लौट रहे थे। रास्ते में कमरौली से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मंगरौरा के पास पीछे से आए डंपर की चपेट में आने से पिकअप सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। चालक डंपर सहित मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



हादसे में सुधांशु और रंजीत घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सुधांशु को मृत घोषित कर दिया। सुधांशु की मौत के बाद उनकी दादी ज्ञानवती का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम भी भाई की मौत से गमगीन हैं। पिता मनोज, मां संगीता और भाई शिवांश व शुभम पंजाब से घर आ रहे हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से डंपर चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed