फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pickup driver died after colliding with tree in Amethi two are in critical condition

Amethi News: पेड़ से टकराई पिकअप... चालक की मौत, दो की हालत गंभीर; बस्ती सामान लाने गए थे तीनों युवक

Thu, 22 May 2025 02:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 02:48 PM IST
सार

बस्ती में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अमेठी से बस्ती सामान लाने गए थे। 

विज्ञापन
Pickup driver died after colliding with tree in Amethi two are in critical condition
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के बरेहटी गांव निवासी पवन कुमार यादव (22) की बुधवार को बस्ती जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिजन शव लेकर गांव लौटे तो हर आंख नम दिखी। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


मृतक पवन के पिता गया बक्स यादव ने बताया कि उनका बेटा पिकअप चालक था। बुधवार को वह बस्ती सामान लाने के लिए मुसाफिरखाना के मिश्रपुर गांव निवासी राहुल कुमार और प्रदीप कुमार के साथ निकला था। 
विज्ञापन


बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट के पास रामजानकी मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जामों थाने से फोन पर सूचना मिली कि पवन घायल है। जब वे मौके पर पहुंचे, तब उन्हें पवन की मौत की खबर मिली। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज बस्ती में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक पवन कुमार अपने पीछे माता राजकुमारी, बड़ी बहन सुदामा (24), भाई राहुल कुमार (23) और अमन (14) को छोड़ गया है। बेटे की असमय मौत से पिता गया बक्स का दुख छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि जिस बेटे को कंधा देना था, आज उसी का दाह-संस्कार कर रहे हैं।



इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि यह मामला बस्ती जिले से जुड़ा है। वहीं से विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजनों को आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्तर पर नियमानुसार मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed