{"_id":"674cba4f9b261ed24c0201f4","slug":"pickup-collides-with-truck-driver-killed-passenger-injured-amethi-news-c-96-1-ame1010-130455-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत, खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत, खलासी घायल
Mon, 02 Dec 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। कानपुर से आजमगढ़ जा रही पिकअप की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भटमऊ गांव के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
कानपुर से शनिवार रात पिकअप पर छेना पाउडर लेकर चालक आरिफ (26) पुत्र पप्पू निवासी पमेधिया, थाना असीवन, जिला उन्नाव गांव के ही लालजी (35) पुत्र राजेंद्र शुक्ला के साथ आजमगढ़ के लिए निकला था। रविवार भोर में पिकअप बाजारशुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 68.5 पर भटमऊ गांव के पास पहुंची थी, तभी एक ट्रक ओवरटेक कर आगे आ गया और उसके चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पिकअप ट्रक से टकरा गई। हादसे में आरिफ व लालजी गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया, जबकि लालजी का इलाज चल रहा है।
मानवता हुई शर्मसार
आरिफ की मौत की सूचना पाकर बाजारशुकुल सीएचसी पहुंचे पिता वली मोहम्मद व छोटे भाई को पोस्टमार्टम किट में शव को लपेटना पड़ा। वहां मौजूद एक दरोगा ने परिजनों को स्ट्रेचर से शव उठा कर पोस्टमार्टम किट में रखने का फरमान सुना दिया। शव को पोस्टमार्टम किट में लपेटने के लिए एक सिपाही तक मौके पर मौजूद नहीं था। परिजनों को परेशान देख शव को पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाने के लिए पहुंचे एक वाहन चालक ने उनका सहयोग किया।
विज्ञापन
बेटे का शव देखते ही बेहोश हुई मां
सीएचसी पहुंची मां साफिया बेटे का शव देखकर अचेत हो गई। भाई आसिफ व आकिब, बहन जीनत दहाड़ मारकर रोने लगे। पत्नी फिरोजा का मानो संसार ही उजड़ गया है। रोते हुए सिर्फ एक ही बात कर रही थी कि अब कौन बच्चों की परवरिश करेगा। किसके सहारे जीवन पार होगा। पिता की मौत से अनजान कम उम्र बेटी जन्नत व बेटा वारिस मां को रोता देख, कभी रोते तो कभी मां को चुप कराने की कोशिश करने लगते।