फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Periodically check the arrangement of the base

Amethi News: समय समय पर आधार बनाने की व्यवस्था जांचें

Sun, 20 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Periodically check the arrangement of the base
अमेठी। आधार बनवाने को लेकर लोगों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने की पहल तेज हो गई है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने शनिवार को मुसाफिरखाना में आधार केंद्र का भ्रमण कर जायजा लिया। कहाकि ऐसा प्रबंध करें कि आधार बनवाने में किसी को कोई समस्या न आने पाएं।अमर उजाला ने 17 अगस्त के अंक में कर्मियों की मनमानी, सिस्टम की सुस्ती से अटके आधार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें आधार कार्ड बनवाने के लिए आने वाले लोगों को होने वाली परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। शुक्रवार से प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने डाक विभाग के अफसरों से बात करने की बात कही थी ताकि किसी को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन


एडीएम अर्पित गुप्ता ने मुसाफिरखाना तहसील के पास स्थित आधार केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्था परखी। आधार बनवाने आए लोगों से बातचीत की। कहा है कि ऐसा प्रबंध करें कि आधार बनवाने के लिए आने वाले लोगों को कोई समस्या न हो। उन्होंने एसडीएम सहित अन्य अफसरों से कहा है कि समय-समय पर भ्रमण करके आधार बनाने की व्यवस्था की जांच करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed