फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People's troubles increased due to drizzle and melting

Amethi News: बूंदाबांदी और गलन से बढ़ाई लोगाें की परेशानी

Sun, 07 Jan 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
People's troubles increased due to drizzle and melting
कोहरे के बीच जाते हुए लोग
अमेठी सिटी। मौसम का मिजाज अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को बदला-बदला रहा। सुबह हुई बूंदाबांदी से दिनभर गलन रही। पछुआ हवाओं के चलते दिन भर गलन रही। रोडवेज बस परिसर, रेलवे स्टेशन और बाजार में लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को आसमान में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में बारिश भी हुई। इस कारण गलन बनी रही। ठंड और गलन से लोग देर तक अलाव तापकर इससे बचाव करते रहे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बादल को देखकर सब्जी की खेती करने वाले किसान परेशान नजर आए। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि यदि बारिश होती है, तो सब्जी की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


गेहूं के लिए फायेदमंद, आलू को नुकसान
लगातार हो रही बूंदाबांदी को गेहूं के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है तो आलू और सरसों में नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञ खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की सलाह दे रहे हैं, नहीं तो फसलें खराब हो सकती हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ आरके आनंद का कहना है कि सरसों में भी फलियां बन चुकी हैं। इसमें ज्यादा नुकसान नहीं होगा, बल्कि बारिश फायदेमंद है। सरसों पर लगा माहू यानी चैंपा रोग बारिश में धुल जाएगा। जहां पर सरसों में फलियां नहीं बनी और ओलावृष्टि व तेज हवा चली, वहां पर फूल गिरने से सरसों की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की फसल में पानी भरने से झुलसा रोग पनपने की आशंका है। यह बारिश आलू के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी रुका न रहने दें। यदि खेत में ज्यादा पानी भरा रहता है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल के लिए बारिश से फायदा होगा।

अभी राहत की उम्मीद नहीं
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.5 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 95 प्रतिशत व न्यूनतम : 69 प्रतिशत रही।

दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से मुख्यत: पश्चिमी चलने एवं औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed