फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People were woken up by electric shocks

Amethi News: बिजली के झटकों से लोगों की उड़ी नींद

Wed, 23 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
People were woken up by electric shocks
अमेठी सिटी। इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते जिले में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक आठ से 10 घंटे बिजली गुल रही। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी और उमस में लोग बेहाल रहे। पंखे-कूलर बंद होने के साथ पानी की मोटर नहीं चल सकी। कार्यालयों में ऑनलाइन काम प्रभावित हुआ तो दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। रात में बिजली कटौती से लोगों की नींद उड़ गई।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े आठ घंटे बिजली बाधित रही। थौरी, बहोरखा, पनियार, करपिया, बरनाटीकर, मऊ और जामों में सात से 10 घंटे तक कटौती हुई। तिलोई खंड में सोमवार रात करीब आठ घंटे बिजली ठप रही। सेमरौता, जायस और तिलोई उपकेंद्र क्षेत्रों में भी कई बार आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन



जगदीशपुर खंड के इन्हौंना, वारिशगंज, दिक्खनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्र क्षेत्रों में सात घंटे से अधिक बिजली नहीं रही। मंगलवार दिन में भी कई बार आपूर्ति बाधित हुई। जगदीशपुर के चिरंजीव पांडेय और नैमिष शुक्ल ने बताया कि बिजली न आने से पेयजल के लिए परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतुल शुक्ल और हिमांशु शुक्ल ने कहा कि कटौती से छोटे कारोबार प्रभावित हुए। देवदत्त मिश्र और उत्तम तिवारी ने बताया कि रातभर बिजली के आने-जाने से नींद पूरी नहीं हो सकी। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल से होने वाली इमरजेंसी रोस्टिंग के अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है।



अघोषित कटौती पर जताई नाराजगी
फुरसतगंज। उपकेंद्र के डिघिया, टेकारी, उदारी, फुरसतगंज और निगोहा फीडरों की आपूर्ति सोमवार शाम दो घंटे तीन बार बंद रही। मंगलवार सुबह चार से छह बजे तक भी कटौती हुई। अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि कटौती कंट्रोल से की जा रही है। मोनू मिश्र, अनिल यादव, लल्लू, मुन्ना जायसवाल और दिलीप गुप्ता ने अघोषित कटौती पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed