फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People of 30 villages are troubled due to the washing away of the alternative route

Amethi News: वैकल्पिक मार्ग बहने से 30 गांवों के लोग परेशान

Mon, 01 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
People of 30 villages are troubled due to the washing away of the alternative route
अमेठी सिटी। मालती नदी पर भीमी-भेटुआ मार्ग के कनकापुर स्थित पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है। निर्माण के दौरान बनाया गया अस्थायी मार्ग बारिश में बह गया, जिससे करीब 30 हजार लोग मुख्य मार्ग तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। भीमी, कल्याणपुर, सरवांवा, तिवारीपुर, शुकुल का पुरवा और मोहनपुर जैसे गांवों के लोग इस मार्ग पर निर्भर हैं। वैकल्पिक रास्ता बह जाने से उनकी आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी शंकरबक्श सिंह ने बताया कि पुल बहने के बाद आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस मार्ग पर रोजाना 2000 से अधिक विद्यार्थी अमेठी में पढ़ाई के लिए जाते थे। अब उन्हें 15 किलोमीटर लंबा अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है और रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



पुल निर्माण में देरी और वैकल्पिक मार्ग की अनुपलब्धता से न केवल स्कूल जाने वाले छात्रों बल्कि ग्रामीण, किसानों और दुकानदारों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन समय पर वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाता है तो वे मजबूरी में सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग
अवर अभियंता पतिराम यादव ने बताया कि अस्थायी मार्ग बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि नया वैकल्पिक मार्ग जल्द ही तैयार कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीण और छात्र आसानी से आवागमन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed