{"_id":"673b23de3d52a14452042b5e","slug":"people-arguing-over-road-got-into-a-scuffle-with-police-when-they-were-pacified-in-amethi-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रास्ते को लेकर विवाद कर रहे थे लोग, समझाने पर पुलिस से भी उलझे; फौजदारी पर उतारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रास्ते को लेकर विवाद कर रहे थे लोग, समझाने पर पुलिस से भी उलझे; फौजदारी पर उतारू
Mon, 18 Nov 2024 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:32 PM IST
सार
रास्ते को लेकर कुछ लोग विवाद कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो पुलिस से भी उलझ गए। वह फौजदारी पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
Amethi News: रास्ते को लेकर विवाद कर रहे थे लोग, समझाने पर पुलिस से भी उलझे
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमेठी में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में उलझ गए। गाली-गलौज करते हुए फौजदारी पर आमाद हो गए। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोग पुलिस से ही उलझ गए। मामले को एक वीडियो वायरल है। हालांकि थाने पहुंचाए जाने पर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
जायस थाना क्षेत्र के चौधराना मोहल्ले में रविवार को सजेश कुमार व राजेंद्र कुमार के बीच नगर पालिका परिषद की ओर से प्रस्तावित इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण को लेकर विवाद हो गया। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों पक्षों के हौसले इतने बुलंद थे, कि पुलिस की मौजूद में विवाद करते रहे। पुलिस कर्मियों ने समझाने की कोशिश की तो लोग उनसे भी उलझ गए।
विज्ञापन
थाने पहुंचकर समझौता कर लिया
बड़ी मुश्किल से समझा कर पुलिस कर्मी विवाद कर रहे लोगों को थाने ले गए। हालांकि दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर समझौता कर लिया। दोनों पक्षों के बीच पुलिसकर्मी की मौजूदगी में विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। यदि कोई तहरीर आती है, तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन