{"_id":"6830d08ab377df675d0fad15","slug":"people-are-worried-due-to-not-getting-confirmed-tickets-amethi-news-c-96-1-ame1002-141070-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कन्फर्म टिकट न मिलने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कन्फर्म टिकट न मिलने से लोग परेशान
Sat, 24 May 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 24 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी की छुट्टियों में उत्तराखंड की सैर का सपना देखने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट न मिलने से मायूस होना पड़ रहा है। गौरीगंज स्टेशन से होकर गुजरने वाली वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और प्रयागराज-हरिद्वार योगनगरी एक्सप्रेस में 20 जून तक कन्फर्म सीट नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज स्टेशन पर ठहराव लेने वाली योगनगरी एक्सप्रेस में 25 जून तक और जनता एक्सप्रेस में 26 जून तक कोई कन्फर्म सीट नहीं है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब केवल तत्काल कोटे के सहारे ही लोग टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं। योगनगरी एक्सप्रेस में दो जुलाई और जनता एक्सप्रेस में पांच जुलाई तक वेटिंग चल रही है।
राघीपुर गांव निवासी रविशंकर तिवारी ने बताया कि हरिद्वार में गंगा स्नान और ऋषिकेश घूमने की योजना बनाई थी, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी रामप्रकाश वर्मा ने कहा कि बच्चों को पहाड़ दिखाने का सपना अधूरा लग रहा है। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।