{"_id":"67f573bec83cbeedb102d63c","slug":"people-are-troubled-by-the-heat-confined-to-their-homes-in-the-afternoon-amethi-news-c-96-1-ame1002-137959-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी से लोग परेशान, दोपहर में घरों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी से लोग परेशान, दोपहर में घरों में कैद
Wed, 09 Apr 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी ने अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। बढ़ती गर्मी ने आम लोगों को परेशान कर दिया है।
गर्मी से लोग बेहाल हैं। सूरज की तपिश का हाल यह है कि दोपहर में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। खुले में काम करने वाले लोगों की हालत सबसे ज्यादा खराब दिखी। बाजारों में दुकानदार गर्मी के कारण पंखा और कूलर के सहारे किसी तरह समय काटते नजर आए, वहीं सड़कों पर राहगीरों की संख्या दोपहर में कम हो गई। ऑटो और रिक्शा चालकों को तपती धूप में सवारी ढोना मुश्किल हो गया है। राहगीर रामजी तिवारी ने बताया कि दोपहर के समय ऐसा लगता है कि जैसे शरीर झुलस जाएगा।
बिजली की आं मिचौली ने भी स्थिति और खराब कर दी है। गृहणी अनीता देवी का कहना है कि घरों में भी पंखे की हवा गर्म लग रही है, बच्चों को संभालना मुश्किल हो रहा है। खुले में काम करने वाले मजदूर, दुकानदार और राहगीर सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे। दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने, खूब पानी पीने और बुजुर्गों तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह लोगों को डॉक्टर दे रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत रही। हवा की गति 7.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो उत्तर-पूर्वी दिशा से बह रही है। आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पूर्वी हवाएं सामान्य से तेज गति से चल सकती हैं और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। गर्मी से राहत फिलहाल मिलती नहीं दिख रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।