{"_id":"67e44fb2197ccd92ca08b548","slug":"people-are-troubled-by-sore-throat-along-with-cough-and-cold-amethi-news-c-96-1-ame1002-137194-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खांसी-जुकाम के साथ गले में खरास से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खांसी-जुकाम के साथ गले में खरास से लोग परेशान
Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ओपीडी कक्ष के बाहर उपचार के लिए बैठे मरीज।
अमेठी सिटी। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बीमारियों का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। लोग खांसी, जुकाम गले में खरास के साथ बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 902 मरीज पहुंचे। मरीजों का उपचार करने के साथ डॉक्टर खान-पान में विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में पठखौली गांव के करुणाशंकर ने बताया दो दिन से उन्हें जुकाम व बुखार है। घरेलू दवा के बावजूद ठीक न होने पर अस्पताल दिखाने आईं। अफुइया की रहने वाले उर्मिला देवी ने बताया कि पहले जुकाम हुआ, इसके बाद हाथ-पैरों में दर्द शुरू हो गया और फिर बुखार आ गया। खरावा की रहने वाली मोहिनी ने बताया कि वह दो दिन से बुखार व खांसी से पीड़ित हैं। फिजिशियन कक्ष के बाहर ऐसे ही मरीजों की भीड़ जुटी रही।
फिजिशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। कहा कि ठंडे पदार्थों का सेवन सीमित करें, धूप में निकलते समय छतरी या गमछे का प्रयोग करें। फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण इस तरह की समस्या हो रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक-उल्ल-जमा ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।